जय श्री राम | ॐ सिया रामाय नमः | जय हनुमान
कर्म भक्तिश्री बजरंग बाला जी दरबार (Regd.)
🕉️ दरबार में सुबह-शाम नि:शुल्क ऑनलाइन सत्संग होता है | हर मंगलवार और शनिवार को "संपूर्ण हनुमान भक्ति विधि" का पाठ किया जाता है | यहाँ सच्ची भक्ति और साधना का महत्व सिखाया जाता है | गुरु सानिध्य में ही ईश्वर प्राप्ति संभव है | श्री बजरंग दास जी को साक्षात हनुमान जी के दर्शन हुए 🕉️
Shri Khatu Shyam

श्री खाटू श्याम आरती

॥ हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा ॥

Shyam Baba Small

ॐ जय श्री श्याम हरे

भक्ति संगीत

॥ आरती ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

रत्न जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागा, कुण्डल श्रवण पड़े॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

झांझ कटोरा और घडियाल, शंख मृदंग घुरे।

भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत आलू सिंह स्वामी, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे...

जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

॥ जय श्री श्याम ॥

॥ शीश के दानी की जय ॥